Showing posts with label Learn About Life. Show all posts
Showing posts with label Learn About Life. Show all posts

Thursday, February 23, 2012

...जिन्दगी बेशकीमती तोहफा है


...जिन्दगी बेशकीमती तोहफा है
 जिन्दगी मे उतार-चढाव लगभग हर किसी ने देखे होते है यह अलग बात है कि कुछ ही लोग ऐसे होते है
 जो जिन्दगी को लेकर ' ऐसा करे, वैसा न करे' से संबंधित नियम बना पाते है इसी तरह कुछ लोग जीवन
कया है' कि आस्था के साथ जिन्दगी जीते है इसके लिये कुछ कारण है जिनसे हम सहमत हो सकते है या अपनी असहमति जता सकते है ऐसे मे जो बाते हमे उपयुकत लगती है उन्हे अपनाने मे कोई हर्ज नही है 
ऐसी ही कुछ बातो मे से यदि हम दस को भी आत्मसात कर लेते है तो यकीन मानिए हमारी जिन्दगी मे व्यापक पैमाने पर बदलाव आ सकता है

¤   जीवन सरल - सुगम नही है लेकिन इसके बावजूद अच्छा है
¤   जब भी दुविधा हो तो एक छोटे कदम उठाएं
¤   जिन्दगी बहुत छोटी है किसी से नफरत कर समय बर्बाद करने का समय उसके पास नही है
¤   आप जब बिमार होगे तो आपका काम आपकी देखभाल नही करेगा इसके बजाय आपके मित्र
     और आपके  अभिभावक आपके साथ होगे अत: उनके संपर्क मे रहिए
¤   जरुरी नही है कि आप प्रत्येक तर्क -वितर्क जीत ही हासिल करे इससे असहमत होने के लिये
      भी सहमत रहे
¤   दुसरो के साथ रोये अकेले रोने से यह कहीँ ज्यादा कारगर है
¤   भगवान से नाराज होना अच्छा है वह इसे भी ग्रहण कर लेगा
¤   अपने भूतकाल के साथ शांति बनाकर चले इसके बाद वह आपके वर्तमान मे उथल- पुथल नही
      मचा सकेगा
¤   अपने बच्चो के सामने रोने मे कोई बुराई नही है
¤   दुसरो के साथ अपनी जिन्दगी की तुलना मत करे आपको नही मालुम है कि वह किस तरह का
     सफर तय करके यहां तक पहुंचे है
¤   अगर किसी संबध को गुप्त रखना है तो उसमे न पडना ही बेहतर है
¤  पलक झपकते ही दुनिया बदल सकती है लेकिन चिंता की बात नही है कयोकि ईशवर पलक नही
     झपकाता
¤   गहरी सांस ले इससे दिल- ओ -दिमाग को शांति मिलती है
¤   निरर्थक या दुख देने वाली प्रत्येक चीज से छुटकारा पा ले
¤   जो स्थिति आपको मार न सके वह वास्तव मे आपको और मजबुत ही बनाती है
¤  खुशहाल बचपन देने के लिये कभी कोई समय नही बीतता इस क्रम मे दुसरा मौका आपके ही
     हाथ मे है किसी और के बचपन को सुधारे
¤   बात जब जिन्दगी मे अपने प्यार या पसंद की आये तो उससे मुंह न मोडेँ
¤   हर दिन खास होता है अत: किसी खास दिन का इंतजार न करे अपने प्रियजनो के साथ हर दिन
     खास दिन की तरह मनायें
¤   समय के बहाव के साथ बहे
¤   मौजमस्ती के लिये कल का इंतजार न करे
¤  दिमाग से बेहतर अच्छा मित्र और शत्रु कोई नही इसलिये फैसला स्वयं करे कि चाहिये कया
¤   आपकी खुशहाली और दुख के लिये आपके अलावा और कोई जिम्मेवार नही
¤   जिन्दगी मे पेश आने वाली तथाकथित मुश्किल या समस्या के आलोक मे स्वयं से पुछें कया
     पांच वर्षो के बाद इसका कया प्रभाव रहेगा
¤   हमेशा जिन्दगी का चुनाव करे
¤   सभी की सभी बाते माफ कर दे
¤   दुसरे लोग आपके बारे मे कया सोचते है यह सोचना आपका काम नही है
¤   समय सारे घाव भर देता है अत: समय को कुछ समय दे
¤  याद रखे स्थिति जितनी अच्छी हो बुरी वह हमेशा एक समान नही रहेगी
¤   स्वयं को बेहद गंभीरता से मत ले कयोकि कोई दुसरा भी आपको नही लेता
¤   चमत्कार मे यकीन करे
¤  जिन्दगी का आँडिट मत करे
¤   आपके बच्चो को सिर्फ एक बचपन ही मिला है
¤   अंत मे यही महत्व रखता है कि आपको कितने लोग प्रेम करते है
¤   हर रोज बाहर निकले ढेर सारे चमत्कार प्रतिश्रा मे है
¤   अभी सर्वश्रेट आना बाकी है
¤  जिन्दगी को बांधा नही जा सकता वह तो एक बेशकिमती तोहफा हॅ
            एन रघुरामन                                                                                                                                   
            Raghu@bhaskarnet.com                                                               
फंडा यह है कि....
आप जब जिन्दगी के बारे मे सोचते है तो यह जरुर विचार करे कि अभी जिन्दगी का सर्वश्रेष्ठ
तो सामने आना बाकी है जिन्दगी को सार्थक बनाना आपके हाथो मे है तय बस यह करना है
 कि किस तरह जिन्दगी जीनी है

Saturday, December 10, 2011

जिन्दगी के कई छोटे छोटे अनुभव हमे काफी कुछ सिखा जाते है


जिन्दगी के कई छोटे छोटे अनुभव हमे काफी कुछ सिखा जाते है आदमी सीखना चाहे तो जिन्दगी और दुनिया की साधारण सी चीजे और बाते भी हमे बडी शिश्राएं दे देती है
जानिए कैसे........

¤     एक मुढ आदमी एक महिला को बडबडाना बंद करने को कहता है लेकिन एक बुद्धिमान
     आदमी कहता है आपके गुलाबी होठ जब बंद रहते है तो आप सचमुच मे बहुत खुबसूरत दिखती है

¤   शराब पीना कम करने की सबसे आसान तरकीब यह है कि जब आप कुंवारे हो, तो दुखी होने    
      पर पिँए विवाहोपंरात तब पिँए जब कभी आप खुश हो
¤   कम्युनिकेशन के सबसे तेज माध्यम-1) टेलीफोन, 2) टेलीविजन, 3) टेल ए वुमन - अगर अभी भी
     और  तेजी से अपनी बात किसी तक पंहुचाने की जरुरत महसूस हो तो उस महिला से कहेँ कि
      वो यह बात किसी और से न कहेँ

¤    अपने मित्रो को प्यार करे न कि उनकी बहनो को अपनी बहनो को प्यार करे न कि उनकी   
      फ्रेँडस को

¤    हमे उदारता चीटियोँ से सीखनी चाहिए चार चीटियां एक जंगल से गुजर रही थी कि उन्होने   
      एक हाथी को अपनी ओर आते देखा पहले नम्बर की चीँटी ने कहा उसे मार डालना चाहिए 
      दुसरी चीटी ने कहा, नही, हमे उसकी सिर्फ टांग तोड देनी चाहिए तीसरी चीटी ने कहा नही,
      हमे उसको सिर्फ अपने रास्ते से हटा देना चाहिए चौथी चीटी ने कहा नही हमे उसे बख्स देना    
      चाहिए, कयोकि वह अकेला है और हम चार है

¤   यदि आपके पास कोई गर्लफ्रेंड नही है तो मानिए कि आप जिन्दगी मे कोई बेशकीमती चीज  
      मिस कर रहे है अगर आपके पास गर्लफ्रेँड है तो यकीनन आप जिन्दगी मे हर चीज मिस कर 
      रहे है

¤   एक इंसान ने ईशवर से दो वरदान मांगे सर्वोतम वाइन और सबसे खूबसूरत महिला अगले ही 
     पल उसके सामने सर्वोतम वाइन और मदर टेरेसा हाजिर हुई नीति वचन: अपनी चाहत 
     बिल्कुल साफ साफ शब्दो मे कहे

¤   यदि आपके जीवन मे अन्धेरा है तो ईशवर से इससे छुटकारा दिलाने की प्रार्थना करे इसके 
     बावजुद भी अन्धेरा बरकरार है तो कृप्या बिजली का बिल अदा कर दे

¤   सरकार एक व्यक्ति को दो महिलाओ से शादी करने की अनुमति इसलिए नही देती कि 
    संविधान के अनुसार आपको एक ही गलती के लिये दो बार सजा नही दी जा सकती

¤   एक पानी का जहाज संमुद्र तट पर बिल्कुल सुरश्रित होता है लेकिन किनारे पर रहने के लिए 
     इसे नही बनाया गया है                                                                        - अल्बर्ट आइंस्टीन

 एन रघुरामन                                                                                                                                       
 Raghu@bhaskarnet.com                                                               


फील गुड

फील गुड .......................................
     
कई बार जब हम उदास होते है तो लगता है  कि इस दुनिया मे कोई भी ऐसा  नही है जो
हमे समझता हो या प्यार करता हो जब आप पर भी ऐसे विचार हावी होने लगे तो जरा इन
बातो को अपने दिल मे दोहराइए -

►   इस दुनिया मे कम – से - कम पांच लोग आपको इस हद तक प्यार करते है
           कि आपके लिये जान भी दे सकते है

►  15 लोग किसी – न - किसी बहाने आपको प्यार करते है

►   जो लोग आपसे नफरत करते है वह बस इसलिए कयोकि वह आप जैसा बनना चाहते है

 ►   हर रात कोई – न - कोई आपके बारे मे सोचकर सोता है

 ►   हमेशा काम्पलीमैँट्स को याद रखे बुरी बातो को याद रखने का काम दुसरो का है

  ►   कुछ लोग अपने दुख से उतना दुखी नही होते जितना दुसरे के सुख को देखकर दुखी होते है


Saturday, October 8, 2011

Best Sad Shayri


किसी की आँखों मे मोहब्बत का सितारा होगा
एक दिन आएगा कि कोई शक्स हमारा होगा

कोई जहाँ मेरे लिए मोती भरी सीपियाँ चुनता होगा
वो किसी और दुनिया का किनारा होगा

काम मुश्किल है मगर जीत ही लूगाँ किसी दिल को
मेरे खुदा का अगर ज़रा भी सहारा होगा

किसी के होने पर मेरी साँसे चलेगीं
कोई तो होगा जिसके बिना ना मेरा गुज़ारा होगा

देखो ये अचानक ऊजाला हो चला,
दिल कहता है कि शायद किसी ने धीमे से मेरा नाम पुकारा होगा

और यहाँ देखो पानी मे चलता एक अन्जान साया,
शायद किसी ने दूसरे किनारे पर अपना पैर उतारा होगा

कौन रो रहा है रात के सन्नाटे मे
शायद मेरे जैसा तन्हाई का कोई मारा होगा

अब तो बस उसी किसी एक का इन्तज़ार है,
किसी और का ख्याल ना दिल को ग़वारा होगा

ऐ ज़िन्दगी! अब के ना शामिल करना मेरा नाम
ग़र ये खेल ही दोबारा होगा